सारण(छपरा)नंदलाल सिंह महाविद्यालय, जैतपुर-दाउदपुर (सारण) में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया गया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आफ़ताब आलम की अध्यक्षता में चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई। अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ. आफ़ताब आलम ने कहा कि हम सभी को संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान का अधिकार लोकतंत्र में निर्णायक बनाता है। देश में मतदान ही है जो सबको समान पंक्ति में खड़ा कर देता है। हमें जाति, धर्म, भाषा एवं लिंग आदि से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करना होगा तभी एक मजबूत लोकतंत्र स्थापित कर पाएंगे। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ दिनेश पाल ने सभी शिक्षक, शिक्षकेतरकर्मी एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाया। श्री राकेश कुमार, डॉ जी डी राठौड़, डॉ. उपेन्द्र कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ अमृत प्रजापति, डॉ. दिनेश पाल, डॉ. शम्भूनाथ प्रभाकर, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, श्री वसीम रजा, श्री रमेश कुमार, श्री मृत्युंजय कु सिंह, श्री आलोक कु सिंह, श्री संजय कु सिंह, श्री आज़ाद भगत सिंह, श्री राजीव कु सिंह, श्री चारु उराँव, श्री राजकुमार एवं सपना, प्रियंका, खुशबू आदि तमाम विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ दिनेश पाल के सौजन्य से सूचना प्राप्त हुई।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment