Categories: Home

बिजली के हाईटेंशन नंगे तार के चपेट में आने आधा दर्जन से अधिक कौवे की मौत से क्षेत्र में चर्चा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सहसराँव गांव से होकर गुजरने वाली धमई नदी के किनारे से गुजर रही नंगे बिजली के हाईटेंशन तार के चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक कौवे की मौत होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।एक साथ कौवे के मौत होने से क्षेत्र चर्चा हो रही है कि एक साथ इतना कौवे कैसे मर सकते है।इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के हाईटेंशन नंगे तार के संपर्क में आने से जब एक कौवा झुलस कर लटक गया था तब अन्य दूसरे कौवे उन्हें बचाने के प्रयास में एक एक कर बिजली के सम्पर्क में आते गए और तार से झुलस कर लटक गए।जब इस घटना की सूचना गांव के लोगों को हुई तो गांव वालों ने विद्युत सब स्टेशन में सूचना कर विद्युत की सप्लाई बंद कराई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 hours ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago