Homeदेशबिहारविविध

गुठनी-दरौली-मांझी पथ चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण पर चर्चा

सिवान(बिहार)जिले के गुठनी-दरौली-मांझी पथ के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर रघुनाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया गया। जिला पदाधिकारी सिवान के निर्देश पर यह कैंप 19 मार्च 2025 को आयोजित हुआ। इसमें रैयतों से वार्ता कर सतत लीज की प्रक्रिया समझाई गई।

कैंप में अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी रघुनाथपुर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभावित रैयतों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया विस्तार से बताई। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रभावित रैयतों को मुआवजा की राशि नियमानुसार जल्द खातों में भेजी जाएगी।

अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो वे संबंधित अंचलाधिकारी या जिला भू-अर्जन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने भी प्रभावित रैयतों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।