सीवान: अनूसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की मासिक बैठक डॉ. आंबेडकर समुदायिक भवन सीवान में मा. बी के प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।जिसमे ढेबर विद्यालय के शिक्षक भरत माझी की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई। जिस पर काफी दुख व्यक्त किया गया और कर्मचारी संघ की ओर से हर संभव मदद करने का संकल्प लिया गया।इस कड़ी में दस सदस्यीय टीम बनाकर भरत माझी के घर पर जा कर प्रशासन से मिलकर मृतक के परिवार वालों को हर संभव मदद करने और अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग करने का निर्णय लिया गया।आगामी 26, 27 और 28 अक्टूबर को होने वाले धम्म संसद को अच्छा तरीके से सफल किया जाए और 300 लोगों को शिक्षित करने का निर्णय लिया गया।इसके बाद अनूसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का जिला और प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में बाल कुवर साह, श्री रामदास, लल्लन बैठा, प्रो. बिरेंद्र प्रसाद यादव,मोतीलाल बौद्ध ,रामनरेश बैठा,मनोज बौद्ध,शैलेंद्र चौधरी,रंजय कुमार, सतनारायण प्रसाद, शंभू नाथ प्रसाद,सुदर्शन प्रसाद, रमन प्रसाद गोड़,संतोष कुमार,विश्वकर्मा कुमार, केशव कुमार आदि उपस्थित थे।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एडवोकेट गणेशाराम उर्फ ज्ञान रत्न ने दी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment