बैठक में 14 जगह 6 वार्ड पार्षद सम्मलित हुए
बोर्ड की बैठक में प्रवेक्षक के तौर पर विधायक शामिल हुए
महाराजगंज(सीवान)नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक गुरुवार को नगर पंचायत के सभागार में आयोजित हुई। बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मंजू देवी ने की।बैठक शुरू होते ही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बैठक का एजेंडा सभा पटल रखा।
एजेंडा में होल्डिंग टैक्स की वसूली पर विचार विमर्श, उपभोक्ता शुल्क की राशि के वसूली पर विचार विमर्श, नगर क्षेत्र के विकास संबंधी कार्य ( सड़क और नाला इत्यादि) पर विचार विमर्श सहित अन्य मुद्दों पर विचार किया गया। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में स्थानीय के विधायक विजयशंकर दुबे प्रवेक्षक के रूप के शामिल थे। बैठक में मुख्य पार्षद मंजू देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, वार्ड पार्षद गुड़िया देवी,सेराज आलम, अंकज कुमार, मनोज कुमार,सोहन चौधरी, औरअंशु सिंह, विजय कुमार प्रजापति आदि नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे।
नगर पंचायत के गुरुवार को हुए बोर्ड के बैठक में साफ सफाई के लिए उपभोक्ता शुल्क की वसूली पर विचार किया गया। जिसपर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ता शुल्क नियमानुकूल वसूल किया जाएगा।
बैठक में वार्ड पार्षद सेराज आलम ने होल्डिंग टैक्स वसूली का मामला उठाते हुए कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्ड में होल्डिंग टैक्स के वसूली के लिए कर्मी की प्रतिनियुक्ति का मुद्दा उठाया। बैठक में 130 नाली गली योजना को स्वीकृति दिया गया। बैठक में नगर क्षेत्र का सीमांकन कराने का प्रस्ताव पास किया गया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment