Home

कोरोना संक्रमण काल में मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर हुई चर्चा

• “आस्क द डॉक्टर” सीरीज के तहत यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संसथान के तत्वावधान में वेबिनार का हुआ आयोजन
• देश की 15 करोड़ आबादी है मानसिक बिमारियों से ग्रसित- डॉ. राजेश कुमार
• बच्चे, महिलाएं और हाशिए पर रहने वाली आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित- नफीसा शफीक
• कोविड संक्रमण से निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह सक्षम- डॉ. राजेश वर्मा

छपरा(बिहार)“ संक्रमण काल में मानसिक रूप से मजबूत रहना इस कठिन समय से निकलने के लिए आवश्यक है।जरुरी है की आमजन मानसिक अवसाद की स्थिति से बचें और इसके लक्षणों को समझे।अपनों से संपर्क में रहना, दिमाग को अपने कार्यों में व्यस्त रखना और सकारात्मक सोच बनाये रखना, इस संक्रमण काल से सकुशल निकलने में सभी के लिए सहायक सिद्ध होगा”, उक्त बातें डॉ. राजेश कुमार, विभागाध्यक्ष, मानसिक स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान ने वेबिनार में मानसिक स्वास्थ्य की महता के बारे में जानकारी देते हुए कही।“आस्क द डॉक्टर” सीरीज के तहत यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संसथान के तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं UN agencies के कार्यकर्ताओं और सहयोगी संस्थानों स्वायसेवी संस्थाओं के करीब 400 प्रतिभागियों ने वेबिनार में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और विशेषज्ञों द्वारा अपने सवालों के जवाब पाया।

बच्चे,महिलाएं और हाशिए पर रहने वाली आबादी सबसे ज्यादा प्रभावित:नफीसा शफीक
वेबिनार के शुभारंभ यूनिसेफ की राज्य पदाधिकारी नफीसा शफीक ने बताया कि संक्रमणकाल ने सभी को प्रभावित किया है और इस समय बच्चे,महिलाएं और समुदाय के वंचित वर्ग के लोग सबसे ज्यादा ग्रसित हैं।ससमय उपचार की व्यवस्था एवं समुदाय को मानसिक/सामाजिक सहारे की जरुरत है। उन्होंने बताया कि एक शोध के अनुसार करीब 28 प्रतिशत किशोरियां मानसिक अवसाद की स्थिति से गुजर रहीं हैं और सभी को इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है।

देश की 15 करोड़ आबादी है मानसिक बिमारियों से ग्रसित: डॉ. राजेश कुमार
डॉ. राजेश कुमार, विभागाध्यक्ष, मानसिक स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान ने वेबिनार में मानसिक स्वास्थ्य की महता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड संक्रमण का दौर सभी के लिए कई चुनौतियाँ लेकर आया है और इस समय मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत रहकर संक्रमण काल का मुकाबला किया जा सकता है. मानसिक अवसाद की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए इसके लक्षणों की पहचान जरुरी है।
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य पर 2015-16 में निमहांस बंगलुरु द्वारा सर्वे में यह पाया गया की देश की लगभग 15 करोड़ की आबादी किसी न किसी तरह के मानसिक रोग से ग्रसित है।देश की अनुमानित करीब 40 लाख की आबादी को तत्काल अस्पताल में भर्ती होकर चिकत्सीय प्रबंधन की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि संक्रमण काल में स्वास्थ्यकर्मियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जितना जरुरी है वहीँ सभी को मानसिक एवं सामाजिक सहारे की जरुरत है ताकि लोग मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
कोविड संक्रमण से निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह सक्षम:डॉ. राजेश वर्मा
वेबिनार को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना की चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने को प्रतिबद्ध है।संस्थागत ढांचे से लेकर मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराना विभाग का लक्ष्य है और इसके लिए सभी जरुरी इंतजाम किये गए हैं। उन्होंने बताया कि 12 हजार से अधिक ऑक्सीजनयुक्त बेड एवं 502 आईसीयू बेड अस्पतालों में उपलब्ध हैं।राज्य में 6.5 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गयी है और राज्य में ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित 67 मरीज पाए गए हैं।

वेबिनर को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के डॉ. सिद्धार्थ रेड्डी ने बताया कि ओमिसंक्रमण का प्रसार तेजी से जरुर हुआ है लेकिन यह डेल्टा वैरिएंट की तरह घटक साबित नहीं हुआ है।ज्यादातर कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है और वे स्वस्थ हो रहे हैं।इस समय टीकाकरण, कोविड अनुरूप आचरण का पालन संक्रमण से सुरक्षा का सबसे सशक्त तरीका है।

वेबिनार का संचालन निपुण गुप्ता, संचार विशेषग्य, यूनिसेफ और डॉक्टर सरिता वर्मा ने किया।निपुण ने कहा संक्रमण से लड़ाई में उपचार एवं सहयोग के साथ उम्मीद की अलख समुदाय तक पहुंचाने की जरुरत है। इंदिरा गाँधी आयुविज्ञान संस्थान के मानसिक रोग विभाग की क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ. प्रिया कुमार ने बताया मानसिक समस्याओं की स्थिति में प्रारंभिक लक्षणों को पहचानकर मानसिक प्राथमिक उपचार करना एवं गंभीर मरीजों के लिए तत्काल चिकित्सीय प्रबंधन की जरुरत है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago