Home

पोषण पखवाड़ में मोटे अनाज से बने व्यंजन दिखे, सेविकाएं सम्मानित

छपरा:पोषण पखवाड़ा के समापन पर भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में जिला स्तरीय पोषण मेला सह रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आईसीडीएस विभाग ने किया। मेले में मोटे अनाज से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। डीपीओ कुमारी अनुपमा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचने के लिए मोटे अनाज को रोजाना के भोजन में शामिल करें। बाजरा, मड़ुआ, सावां, कोदो, चना और जौ जैसे अनाज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। इनका सेवन शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

डीपीओ ने कहा कि हर बच्चे को स्वस्थ जीवन की शुरुआत का हक है। हर माँ को उचित पोषण मिलना चाहिए। हर परिवार को संतुलित भोजन मिलना जरूरी है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण मिशन के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह, डीपीए अरविन्द कुमार, निभा कुमारी, पीरामल से दिलीप मिश्रा, पियूष कुमार, अभिमन्यु कुमार, सीफार से गनपत आर्यन, नगरा सीडीपीओ नीतू सिंह सहित सभी प्रखंडों के सीडीपीओ, एलएस, बीसी और सेविकाएं मौजूद थीं।

पोषण पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीडीपीओ और सेविकाओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें नगरा, छपरा सदर, छपरा ग्रामीण और अमनौर की सीडीपीओ, महिला सुपरवाइजर, सेविकाएं, प्रखंड समन्वयक और डेवेलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधि शामिल थे।

समारोह के अंत में सभी अधिकारियों, सेविकाओं, प्रतिभागियों और दर्शकों को कुपोषण मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। डीपीओ अनुपमा ने लोगों से अपील की कि वे समाज के हर वर्ग में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाएं। हर मौसम में संतुलित आहार लेने की आदत डालें। गर्मियों में ताजे फल, तरबूज, खीरा, सत्तू, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें। सर्दियों में साग-सब्जी, गाजर, मूली, हरी पत्तेदार सब्जियां और सूखे मेवे शरीर को ऊर्जा देते हैं।

राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण बहुत जरूरी है। गर्भधारण से लेकर बच्चे के दूसरे जन्मदिन तक के पहले 1,000 दिन बच्चे के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए सबसे अहम होते हैं। इस दौरान माँ को जो पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और सलाह मिलती है, वह बच्चे के पूरे जीवन को प्रभावित करती है। इस समय अच्छा पोषण, देखभाल और शुरुआती सीखने का अनुभव बच्चे को स्वस्थ, समझदार और खुशहाल बनाता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago