महाराजगंज:थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी गांव में बुधवार शाम क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक की पहचान गांव के शैलेश साह के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। उसे सीने और पेट में चाकू लगा।
ग्रामीणों ने तुरंत उसे महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के पीछे की वजह क्रिकेट खेल के दौरान हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। राहुल कुमार और राजा प्रसाद कुशवाहा के पुत्र बिट्टू कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया।
तभी किसी ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब तक पीड़ित की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment