भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के पंडित के रामपुर गांव में न्यायधीश मोहनलाल दास के दूसरे पुण्यतिथि मनाया गया।पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुत्र चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, पुत्रबधू शिक्षिका आर गीता कुमारी व छात्रों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।डॉ. कुमार ने छात्रों को बताया कि सभी समस्याओं को खत्म करने का एकमात्र उपाय है समाज को शिक्षित करना।इसलिए छात्रों मेहनत व लगन से पढ़ाई करनी चाहिए।धीरज कुमार ने बताया कि न्यायाधीश मोहनलाल दास का बहुत ही गरीब परिवार में जन्म हुआ था लेकिन उन्होंने संघर्ष व शिक्षा के बदौलत बिहार न्यायिक सेवा में चयनित होकर गरीबी को बौना साबित किया था।वे सीवान में न्यायधीश रहते हुए समाजिक कार्यों में भाग लेते रहे तथा समाज को जागरूक करते रहे। इसके उपरांत इनके पुत्र डॉ. मनोज कुमार ने छात्रों के बीच कॉपी कलम का वितरण किया गया।इस मौके पर चंदन कुमार ठाकुर,शेखर कुमार,अवधेश महतो,राहुल कुमार, मनु साई, प्रिन्स कुमार, मंगलम कुमार, सोनम कुमारी, अनीसा कुमारी, बेबी कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मुन्नी कुमारी, बिंदु कुमारी, ममता कुमारी आदि शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment