Home

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच उपहार स्वरूप जार का वितरण किया गया। मालूम हो की प्रखंड क्षेत्र में दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच अपने उत्पाद को उचित मूल्य पर बिक्री करने का समस्या होने के कारण किसान पशुपालन करने से कतरा रहे थे। लेकिन वर्ष 2024 में विजयदशमी के दिन ब्रजकिशोर सिंह ने राजश्री डेयरी प्रोडक्ट का यूनिट स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक किसानों को उनके उत्पादन को उचित मूल्य पर ब्रिकी करने का अवसर उपलब्ध कराया।

जिसके बाद से ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक किसान को उनके उत्पाद को उचित मूल्य मिल रहा हैं। जिससे किसानों को आर्थिक स्थित मजबूत हो रही हैं। राजश्री डेयरी प्रोडक्ट यूनिट के संस्थापक ब्रजकिशोर सिंह ने बताया की डेयरी का व्यवसाय बहुत ही रिक्सी व्यवसाय हैं, यदि उचित प्रबंध नहीं होगा तो, नुकसान होना निश्चित हैं। लेकिन अब किसान का उत्पाद का नुकसान नहीं हो रहा हैं उसे उसकी उचित क़ीमत मिल रही हैं। जिसके कारण किसान आर्थिक रूप से सम्पन्न हो रहे हैं तथा पशुपालन कर शुद्ध डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने ने बताया की यूनिट के शुरुआत में दो सौ लीटर दूध मिलना मुश्किल होता था, लेकिन एक वर्ष में ही आसपास के किसानों से आज एक हजार लीटर दूध प्रतिदिन आसानी से उपलब्ध हो जा रहे हैं।इस मौके पर किसान वकील राय,कामेश्वर राय, लक्ष्मण राम,कृष्णा महतो,महेश बैठा,सतेन्द्र सिंह,बच्ची देवी रघुनाथ राय सहित अन्य को जार दिया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago