बसंतपुर(सीवान)राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बसंतपुर वार्ड नम्बर 10 में सुपर स्टडी प्वाइंट बसंतपुर के निदेशक रोहित शर्मा व बसंतपुर पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय ने बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को कापी, पेंसिल, किताब और चित्रकला सामाग्री प्रदान किए गए। समाजसेवी रोहित शर्मा ने बच्चों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की महत्ता समझाते हुए शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस का थीम उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना, है। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि लड़कियों को समान अवसर दिए जाएं ताकि वह संतोषजनक जीवन जी सकें और अपने भविष्य को आकार दे सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालेश्वर राय पैक्स अध्यक्ष बसंतपुर सह सचिव आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान ने कहा कि सरकार स्तर से घोषित इस वर्ष के विषय पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने किशोरियों को सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग और शिक्षा एवं विवाह से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी।उन्होंने ने किशोरियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में सीखी गई बातों को अपने जीवन में अमल में लाएं। राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी। मौके पर वार्ड पार्षद बिरेश राम आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment