सीवान(बिहार)जिले हसनपुरा प्रखंड में कम बारिश से खाली पड़े खेतों में फसल लगाने के लिए कृषि विभाग किसानों को राई का बीज उपलब्ध कराया है। जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तेलहन योजना के तहत हसनपुरा प्रखंड को 2 किलो के 200 मिनी किट राई का बीज दिया गया है। जहां प्रभारी कृषि पदाधिकारी अभय मिश्र के द्वारा बुधवार से प्रभेद आरजीएन 198 नम्बर के राई बीज का वितरण कार्य निशुल्क शुरू किया गया है। वही उन्होंने कहा कि चौदह पंचायतों के प्रखंड मुख्यालय में 200 मिनी किट का लक्ष्य है।
जहां प्रत्येक पंचायत में 14-14 किट दिया गया है। इस कीट के लिए इच्छुक किसान अपना किसान रजिस्ट्रेशन, आधार का छायाप्रति सहित ओटीपी लेकर किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क कर निशुल्क प्राप्त कर सकते है। वही उन्होंने यह भी बताया कि एक रजिस्ट्रेशन पर एक ही कीट दिया जाना है। जो भी किसान राई के कीट ले लेते हैं, तो उन्हें रबी फसल के बीज से वंचित रहेंगे। मौके पर प्रखंड तकनीकी सहायक रजनीश बैठा, कृषि समन्यवक बृज बैरिस्टर सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, किसान सलाहकार रामेश्वर यादव, जवाहिर राम सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment