कटिहार(बिहार)सोमवार को स्थानीय तेजाटोला में एससी-एसटी विकास परिषद की प्रदेश अध्यक्ष नेहा कुमारी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों मनोनित कर उन्हें मनोनयन-पत्र दिया गया। इस अवसर पर एससी-एसटी विकास परिषद की प्रदेश अध्यक्ष नेहा किरण ने कहा कि यह परिषद राष्ट्रीय स्तर पर अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, उन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों पर लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बिहार के सभी जिलों में संगठन का विस्तार जारी है। उन्होंने कहा कि आज इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कटिहार में जिला अध्यक्ष के रूप में पूर्णिमा कुमारी एवं उपाध्यक्ष के रूप में संजू देवी एवं पूजा शर्मा को मनोनीत किया गया है। उन्होंने आशा जतायी कि जिला कार्यकारिणी के गठन का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति की समाजिक समृद्धि के लिए काफी काम करने की आवश्यकता है और हम अपनी टीम के साथ पूरे लगन से इस कार्य को जारी रखेंगे। उन्हें अपने संगठन के साथियों से काफी उम्मीदें हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment