Categories: Home

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी व कार्यक्रम प्रबंधक ने लगाया कोविड-19 का टीका

  • वैक्सीन के सुरक्षित होने की दी जानकारी
  • अधिकारियों द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीन लगाने की हुई अपील

कटिहार(बिहार)कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में गुरुवार को सदर अस्पताल टीकाकरण स्थल पर विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोविड-19 का टीका लिया गया। इसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. डी. एन. झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मनीष कुमार के साथ ही अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों द्वारा टीकाकरण स्थल पर कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीका लगाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोविड वैक्सीन सभी लोगों को स्वतः लगाना चाहिए। इसका कोई भी दुष्परिणाम नहीं होता है जबकि टीका लगाने से लाभान्वित लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण को रोकने का यह एकमात्र विकल्प है। अतः टीकाकरण के प्रथम चरण में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने निर्धारित समय पर टीका अवश्य लगाना चाहिए।

सुरक्षित है कोविड-19 के लिए उपलब्ध टीका :
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि कोविड-19 के लिए उपलब्ध कराया गया टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीका पूरी तरह परीक्षण एवं जांच के बाद ही भेजा गया है। इसके प्रथम चरण में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। हमसभी की यह जिम्मेदारी है कि हम टीका लगाएं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। अबतक लाभान्वित हो चुके लोगों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं पाई गई है। किसी प्रकार की कोई भी समस्या होने कि स्थिति से निपटने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। अतः सभी स्वास्थ्य कर्मी जिसका पंजीकरण टीकाकरण के लिए हो गया है उन्हें अपना टीका जरूर लगाना चाहिए।

प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जा रहा टीका :
कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों एवं आईसीडीएस कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में ही सभी कर्मियों का पंजीकरण किया गया है। टीकाकरण के लिए पंजीकृत लाभार्थियों को उनके दिए गए मोबाइल नम्बर पर एसएमएस द्वारा उनके टीकाकरण स्थल, समय और दिन की जानकारी दी जाती है। लाभार्थी अपने तय स्थल पर कोविड-19 टीका ले सकते हैं। टीकाकरण के बाद लाभार्थी को 30 मिनट तक टीकाकरण स्थल पर ही रहकर अपने स्वास्थ्य की निगरानी करवानी है।
लाभार्थी के अनुपस्थित रहने पर दिया जाता है एक और मौका :
कटिहार के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ डीएन झा ने बताया कि यदि कोई लाभार्थी अपने तय समय में टीका लेने में असमर्थ रहता है तो उन्हें एक अतिरिक्त अवसर टीका लगाने के लिए दिया जाता है। यदि अतिरिक्त अवसर पर भी लाभार्थी टीका लगवाने नहीं आए तो उन्हें टीका के लिए अगला अवसर नहीं दिया जाएगा। कोविड-19 के लिए उपलब्ध टीका का दो डोज 28 दिन के अंतराल पर लिया जाना है। दूसरे डोज के लिए पुनः स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाभार्थी को एसएमएस द्वारा जानकारी दी जाती है।

अफवाहों पर न करें यकीन :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ डीएन झा ने बताया कि टीकाकरण को लेकर आमजनों के बीच बहुत प्रकार की के अफवाहें देखी जा रही हैं है। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। देश के वैज्ञानिकों द्वारा जांच और परीक्षण के बाद ही इसे टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराई गई है। अतः किसी तरह की अफवाहों पर लोगों को यकीन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सदैव तत्पर है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago