Home

जिला जज ने कहा कर्म सबसे बड़ा पूजा

भगवानपुर हाट (सीवान) न्यायपालिका का रीढ़ की हड्डी है ग्राम कचहरीप्रखंड मुख्यालय में स्थित एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जागरूकता शिविर का आयोजन विद्यालय द्वारा किया गया।आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर हेडमास्टर मैनेजर के द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन दीपप्रज्वलित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  मनोज शंकर एवं मनोज तिवारी एडीजे वन ने सयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बोलते हुए जिला जज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यह दायित्व है कि वह लोगों को उनके अधिकार एवं कर्तब्यों के प्रति कानूनी अधिकार को बताए। कमजोड़ तबके के लोगो को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि व्यक्ति के कर्तब्यों के  पालन से ही अपनी पहचान बना सकता है।

बच्चियों की शिक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लड़की परिवार एवं देश को सशक्त बना सकती है।इसलिए बच्चीयों की शिक्षा देना आवश्यक है।विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सविधान की प्रस्तावना बच्चों को रोज पढाया जाए। उन्होंने स्वंय सभी को कड़ा कर संबिधान की प्रस्तावना पढाई।उन्होंने नैतिक शिक्षा पर जोड़ देने हुए कहा कि इससे जड़े मजबूत होती है।शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते है ।कोई भी शिष्य गुरु को दरकिनार कर आगे नहीं बढ़ सकता है।मां बाप बाप ही वास्तव में धरती पर भगवान का रूप होते है।आज नैतिकता में हो रहे गिरावट चिंता का बिषय है। बच्चों को बताते हुए उन्होंने कहा कि इंटर तक सभी छात्र को मोबाइल से दूर रहे । सतत अभायसरत रहें अच्छाई कही से भी मिलती है उसे ग्रहण करें। किसी की शिकायत न करें किसी की शिकायत न सुने।  न्यायपालिका की रीढ़ की हड्डी है ग्राम कचहरी। जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुए आनन्द कुमार त्रिपाठी ने भगवान शंकर की डमरू बजाने की कहानी कह बच्चों को हमेशा अभ्यास करने की सिख दे डाली।

शिविर में पॉस्को एक्ट, बाल विवाह,संविधान,सम्प्रभुता,राष्ट्र ध्वज, राष्ट्र गान,मौलिक अधिकार एवं कर्तब्यों आदि के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवान विधिक प्रधिकरण के सचिव एन के प्रियदर्शी ने किया।जिसमें न्यायाधीश ए के त्रिपाठी, मनोज कुमार तिवारी ,निभा कुमारी,सी स्पर्ष,रिंकू कुमारी,श्रीकृष्णा, सुमन कुमारी,आर एस पांडेय,ऋचा रानी,जीवन लाल,रमायण राम,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,पंकज चौहान,वशिम अकरम खान,पुष्पेंद्र कुमार पांडेय,नितेश कुमार, प्रशेंजीत सिंह,पूजा आर्या,स्वेता सिंह,मनीष मित्रा,अनुराग मिश्र,हेना मुस्तफा,चन्द्र वीर सिंह,सुशील प्रसाद सिंह के अलावे एसडीओ मनजीत कुमार,एसडीपीओ हरीश शर्मा,विडिओ डॉ अभय कुमार,सीओ युगेश दास,थानाध्यक्ष बिपिन कुमार आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत सभी न्यायधीशों ने बहियारा चवर में स्थित सहनी मतस्य उत्पादन केंद्र का दौरा किया।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago