Home

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा घरेलू हिंसा पर विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित

हुसैनगंज:जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सीवान के निर्देशानुसार तथा नालसा (NALSA) की गाइडलाइन के तहत एम.एस. हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, हुसैनगंज में घरेलू हिंसा विषयक एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मोतीश कुमार सिंह एवं सचिव श्री सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञानरत्न ने कहा कि घरेलू हिंसा का आशय परिवार के किसी सदस्य द्वारा दूसरे सदस्य पर किए गए शारीरिक, मानसिक, आर्थिक अथवा भावनात्मक अत्याचार से है। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर होने वाले उत्पीड़न शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा निरोधक अधिनियम, 2005 के तहत इस प्रकार की हिंसा को रोकने हेतु प्रभावी प्रावधान किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सैयद अली पंजतन ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं, और इस तरह के कार्यक्रम उनके बीच जागरूकता फैलाने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा चित्रों के माध्यम से व्यक्त किए गए संदेशों की सराहना की।

इस अवसर पर समीम हैदर, मनोज कुमार सिंह, सैयद ताकि राजा, सैयद असगर मेहंदी, सैयद मोहम्मद सुलेमान अब्बास, राकेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago