Home

पूर्णिया में एनटीईपी-टीबी नोटिफिकेशन बढ़ाने को लेकर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक

विभागीय स्तर के साथ निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीबी मरीजों का किया जा रहा नोटिफिकेशन: सीडीओ

निजी चिकित्सकों को टीबी मरीज़ों की शिनाख़्त करने को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश: राजेश शर्मा

पूर्णिया(बिहार)जिले को यक्ष्मा रोग (टीबी) मुक्त बनाने के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल के सभागार में नेशनल ट्यूबक्यूलोसिस एलिमिनेशन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत टीबी नोटिफिकेशन के संबंध में जिलास्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज़िला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मिहिरकान्त झा, जिला टीबी एड्स समन्वयक राजेश कुमार शर्मा, डीईओ अमित कुमार,सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, केएचपीटी के डीएल अरुणेंदु झा, लेखापाल रवि, वर्ल्ड विजन इंडिया के डीएल अभय श्रीवास्तव, फील्ड कर्मी रूदल कुमार, रीच इंडिया के डीएल चंदन कुमार सहित ज़िले के सभी एसटीएस, एसटीएलएस, लैब टेक्नीशियन एवं यक्ष्मा सहायक के अलावा कई अन्य कर्मी उपस्थित थे।

विभागीय स्तर के अलावा निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीबी मरीजों का किया जा रहा है नोटिफिकेशन: सीडीओ
समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ डॉ मिहिरकान्त झा ने ज़िले के सभी एसटीएस, एसटीएलएस, एलटी एवं यक्ष्मा सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि टीबी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों का गृह भ्रमण कर आईएनएच की गोली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा निजी एवं सार्वजनिक स्थलों से टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया जा रहा है। फिलहाल जिले में 2602 टीबी मरीजों का इलाज़ किया जा रहा है। इसके साथ ही टीबी मरीज का नोटिफिकेशन करते हुए बैंक खाता विवरणी, चिकित्सक का प्रीस्क्रिप्शन और आधार कार्ड का पूरा ब्योरा स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है। ज़िले के सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी संक्रमित मरीजों की जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तरह से निःशुल्क की गई है। किसी भी व्यक्ति को टीबी से संबंधित कोई लक्षण दिखाई पड़े तो तत्काल सरकारी अस्पताल भेज कर उसकी जांच एवं उपचार करने में हम सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है।

निजी चिकित्सकों से मिलकर टीबी मरीज़ों की शिनाख़्त करने को लेकर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश: राजेश शर्मा
जिला टीबी एड्स समन्वयक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि ज़िले में टीबी के नए संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़ाने के लिए जिले के सभी एसटीएस, एसटीएलएस, लैब टेक्नीशियन एवं यक्ष्मा सहायकों के द्वारा निजी चिकित्सक के अलावा उनकी जांच घरों में जाकर टीबी से संबंधित जानकारी को शेयर करते हुए टीबी के नए मामले को अधिक से अधिक करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। जिले के लगभग 128 चिकित्सकों की जिम्मेदारी अलग-अलग सौंपी गई है। जिसमें एसटीएस उमेश कुमार, अनिलानंद झा,अमित कुमार, कुंदन कुमार, विभाष कुमार, देवेंद्र कुमार,धीरज कुमार निधि को 10/10 चिकित्सकों से मिलकर नोटिफिकेशन के लिए बातचीत करना है। वहीं एसटीएलएस अखिलेश कुमार को आठ जबकि एसटीएस पूजा कुमारी, श्वेता कुमारी, नूर आफसा, ममता कुमारी एवं राकेश कुमार सिंह को पांच/पांच के साथ ही वर्ल्ड विज़न इंडिया के चंदन कुमार को 10 चिकित्सकों से मिलकर उनके जांच घरों से टीबी बीमारी से संबंधित मरीज़ों का नोटिफिकेशन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago