हाजीपुर(वैशाली)भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत एनएच-119 (डी) के भू अर्जन से संबंधित रैयतों का भुगतान शीघ्रता से हो सके इसको लेकर पातेपुर अंचल के बहुआरा,दभइच,कोआही,नीरपुर एवं जगदीशपुर में लगाए गए कैंप का जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया एवं कैंप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी पातेपुर अंचल के कोआही पंचायत भवन कैम्प में उपस्थित पदाधिकारियों से कैम्प संचालन की पूरी जानकारी प्राप्त किए और कैंप में प्राप्त आवेदनों तथा शेष बचे आवेदनों के विषय में पूछताछ की।जिलाधिकारी के द्वारा यहां पर निर्देश दिया गया कि जिन रैयतों का आवेदन प्राप्त नहीं है उनसे संपर्क बनाकर आवेदन प्राप्त किया जाए।इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विकास मित्रों के माध्यम से अभियान चलाएं।सभी विकासमित्रों को वैसे रैयतों की उपलब्ध कराई गई जिन्होंने भुगतान नहीं लिया है।विकास मित्रों को डोर टू डोर भ्रमण कर रैयतों से बात करने और कैम्प में लाने में सहयोग करने का निदेश दिया गया ताकि कैम्प में उनका जरूरी कागजात बनाया जा सके और उनका मुआवजा भुगतान हो सके।इसके लिए एनएचआई के कर्मियों को भी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा लोगों से मिलकर उनकी बातें सुनी गयी और जरूरी कागजात उपलब्ध करा देने की बात कही गयी।यहां पर अंचलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कुछ परिवार में आपसी सहमति नहीं है जिसके कारण भी समस्या आ रही है।जिलाधिकारी के द्वारा भारतमाला प्रोजेक्ट से संबंधित पातेपुर अंचल के सम्बंधित राजस्व गावों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई।कैम्प में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए जिसके विरुद्ध कुल 3 करोड़ 30 लाख 07 हजार रुपये का भुगतान मुआवजा के रूप में किया गया।जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार,निदेशक डीआरडीए राजीव कुमार,जिला पंचायत राज पदाधिकारी हरेंद्र,भूमि सुधार उप समाहर्ता महुआ अकरम,एएसडीएम महुआ वंदना सिंह सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पातेपुर उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment