Home

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में आपूर्ति विभाग के कार्यपालक सहायक पर गिरी गाज

भगवानपुर हाट (सीवान) बुधवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने प्रखड मुख्यालय पहुच किया औचक निरीक्षण। इस दौरान इन्होंने ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा,आधार पंजीयन केंद्र,आरटीपीएस काउंटर आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । निरीक्षण के क्रम में अंचल कार्यालय में आगत निर्गत पंजी का निरीक्षण करते हुए कहा कि सात दिनों के अंदर डाक के द्वारा आए हुए चिठ्ठी का निपटारा करें।इसके उपरांत उन्होंने प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों का उपस्थिति पंजी के निरीक्षण के दौरान आपूर्ति विभाग में पदस्थापित कार्यपालक सहायक धर्मवीर सिंह के अनुपस्थित होने पर दो दिनों का वेतन काटने का निर्देश सीओ युगेश दास को देते हुए अगले आदेश तक वेतन बंद करने को कहा।

इसके बाद उन्होंने सीओ से जल जीवन हरियाली के तहत चिन्हित कुआँ व तलाबों की संख्या की जानकारी ली तथा सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली के तहत तलाबों व  कुओं की खोज के लिए रजिस्टर टू का गहन अध्ययन कर विलुप्त हो चुके सरकारी गड्ढे व तालाबों चिन्हित करें तथा अतिक्रमणकारियों पर व्यक्तिगत रूप से नोटिस जारी करें। उन्होंने निरीक्षण के अंत में संतोष जताते हुए बताया कि औरों के अपेक्षा यहा अच्छी स्थिति है।वही स्थानीय लोगों ने महम्मदपुर पंचायत के वार्ड 9,10,11 में पीएचडी के अभियंता के द्वारा पाइप बिछा कर छोर देने की लिखित शिकायत किया। जबकि विलासपुर पंचायत के ग्रामीणों ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा पर्ची नहीं देने की लिखित शिकायत की।इस मौके पर मनरेगा पीओ डॉ. नीरज कुमार,बीसीओ अभय गुप्ता व अभय कुमार नीरज,सीआई जनार्धन राम व अंचल व प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कर्मचारी उपस्थित थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago