सीवान(बिहार)जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें भवन निर्माण विभाग, BMSICL, बिहार राज्य शिक्षा आधारभूत संरचना, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, लघु जल संसाधन विभाग, सारण नहर प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, जल निस्सरण प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग और विद्युत विभाग के तकनीकी पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त पंचायत सरकार भवन और सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। BMSICL के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन CHC, APHC और HWC योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए। भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सीवान जिले में प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और वन स्टॉप सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
अन्य विभागों के तकनीकी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभागों की विकास योजनाओं को जल्द पूरा करें। बैठक में संबंधित विभागों के सभी तकनीकी पदाधिकारी मौजूद रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment