Home

कटिहार में नाइड ब्लड सर्वे व नियमित टीकाकरण को ले हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक

सुरक्षित रहने के लिए नियमित रूप से दवा का सेवन जरूरी: जिलाधिकारी
मरीज़ों की संख्या के आधार पर बनाया गया सेंटिनेल और रैंडम साइट: सिविल सर्जन
फाइलेरिया के परजीवी रात में ही मुख्य रूप से होते हैं सक्रिय: डॉ जेपी सिंह

कटिहार(सीवान)जिले में फाइलेरिया के मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग अगले माह 03 से 11 नवंबर तक नाइट ब्लड सर्वे अभियान माइक्रोप्लान के तहत चलाएगा। साथ ही नियमित टीकाकरण को लेकर कार्य योजना पर चर्चा की गई। इसी दोनों अभियान को लेकर शनिवार को नाइट ब्लड सर्वे एवं नियमित टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने की। इस दौरान डीएम ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी को देखते हुए अगले माह तीन से ग्यारह नवंबर तक जिले के 16 प्रखंडों के दो-दो गांवों में, जबकिं कटिहार शहरी क्षेत्र के दो वार्ड को चिह्नित किया गया है। जहां पर नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इस दौरान लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम में शामिल लैब टेक्नीशियनए वीबीडीएसए बीसीएम एवं फाइलेरिया मरीज के अलावा आशा कार्यकर्ताए जीविका समूह की दीदी के अलावा स्थानीय स्तर के चयनित पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग मिलेगा। बैठक में सिविल सर्जन डॉ दीनानाथ झा, डीएमओ डॉ जेपी सिंह, डीआईओ डॉ मनोज चौधरी, डीपीएम डॉ किशलय कुमार, वीबीडीसीओ एनके मिश्रा, वीबीडीसी जेपी महतो, जीविका के डीपीएम इंद्र शेखर इंदु, केयर इंडिया के डीपीओं चंदन कुमार, पीसीआई के अंजनी पाण्डेय, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ मोहम्मद सुभान अली, सीफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी एवं डीसी (एलएफ/वीएल) पल्लवी कुमारी के अलावा ज़िलें के सभी एमओआईसी, बीएचएम व बीसीएम सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

मरीज़ों की संख्या के आधार पर बनाया गया सेंटिनेल और रैंडम साइट: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ दीनानाथ झा ने बताया कि ज़िलें के सभी प्रखंडों में दो-दो साइट बनाए गए हैं। जिसमें एक सेंटिनेल और दूसरा रैंडम साइट के माध्यम से लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। फाइलेरिया मरीज़ों की संख्या अधिक होने की स्थिति में सेंटिनेल साइट का नाम दिया गया है, जबकि इसके अलावा रैंडम साइट के तहत वैसे स्थलों का चयन किया गया है। जहां पर फाइलेरिया के मरीज़ों की संख्या कम है। नाइट ब्लड सर्वे के दौरान एक साइट पर 20 वर्ष से अधिक उम्र के 300 लोगों की जांच करने के लिए हमारी चार सदस्यीय टीम काम करेगी। शत प्रतिशत सफ़लता के लिए चयनित स्थलों के आसपास बैनर, पोस्टर एवं माइकिंग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

फाइलेरिया के परजीवी रात में ही मुख्य रूप से होते हैं सक्रिय: डॉ जेपी सिंह
ज़िला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जय प्रकाश सिंह ने कहा कि नाइट ब्लड सर्वे के तहत फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर ली गई हैं। वहां रात्रि के 8:30 से लेकर 12 तक 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का रक्त संग्रह किया जाएगा। इसके बाद ही इस रक्त के नमूने को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। क्योंकि रक्त में फाइलेरिया के परजीवी की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। फाइलेरिया का परजीवी रात में ही सक्रिय होते हैं, इसीलिए नाइट ब्लड सर्वे से सही रिपोर्ट की जानकारी ला पता चल पाता हैं। इससे फाइलेरिया के संभावित मरीज़ो का समुचित इलाज किया जाता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago