Home

पुर्णिया में शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का बेहतर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित कराना पहला लक्ष्य: डॉ. विजय
संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव के बाद आशा के द्वारा किया जाता हैं गृह भ्रमण: आरपीएम
शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाना मुख्य उद्देश्य: डॉ.तारिक़

पूर्णिया(बिहार)प्रमंडल के सभी जिलों में शिशु स्वास्थ्य को पहले से बेहतर करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शहर के निजी होटल में किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ विजय कुमार ने किया। प्रशिक्षण यूनिसेफ के शिशु स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. तारिक़ एवं शिव शेखर आनंद के अलावा क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक (आरपीएम) कैशर इक़बाल ने दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ विजय कुमार,राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से एन यू एच एम के एसपीएम मोहम्मद मसउद आलम, पूर्णिया के सीएस डॉ अभय प्रकाश चौधरी,कटिहार के सीएस डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह,अररिया के सीएस डॉ. विधानचंद्र सिंह एवं किशनगंज के सीएस डॉ. कौशल किशोर के अलावा क्षेत्रीय अनुश्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी सपना कुमारी,बॉयोमेडिकल इंजीनियर विभूति रंजन,प्रमंडल के सभी जिलों के एसीएमओ, डीपीएम,डीएमएंडई,डीसीएम,डीपीसी,एनआरसी के नोडल अधिकारी,आरपीएमयू के श्याम कुमार एवं शाहनवाज आलम सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव के बाद आशा के द्वारा किया जाता हैं गृह भ्रमण: आरपीएम
क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक कैशर इक़बाल ने बताया कि एचबीएनसी में संस्थागत प्रसव तथा गृह प्रसव के बाद क्रमशः शिशु स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आशा के माध्यम से गृह भ्रमण किया जाता है। संस्थागत प्रसव होने की स्थिति में 6 बार एवं घर पर प्रसव होने पर 7 बार गृह भ्रमण किया जाता है। वहीं एचबीवाईसी में 3, 6, 9, 12 एवं 15 माह कुल 05 बार गृह भ्रमण कर शिशुओं के स्वास्थ्य देखभाल के लिए आशा के माध्यम से गृह भ्रमण किया जाता है।जिला अस्पताल में एसएनसीयू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्रसव की सुविधा प्रदान करने वाले स्वास्थ्य संस्थान पर एनबीसीसी तथा अनुमंडलीय अस्पतालों में एनबीएसयू के द्वारा गंभीर लक्षण,कम वजन,समय पूर्व जन्म, बच्चों के स्वास्थ्य की विभिन्न सुविधाएं दी जाती है। ऐसा देखा गया है कि किशनगंज एवं अररिया में एसएनसीयू एवं एनबीएसयू कार्य करने के बावजूद प्रगति तो होती है लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता । शिशु मृत्यु दर में आशा एवं एएनएम के द्वारा मौखिक शव परीक्षण किया जाता है। जिसकी समीक्षा के लिए प्रखंड एवं जिला स्तर कमिटी का गठन किया गया है।

शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाना मुख्य उद्देश्य: डॉ. तारिक़
यूनिसेफ के शिशु स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ तारिक़ ने कहा कि पूरे विश्व में एक साल के अंदर जन्म लेने वाले कुल 2.5 करोड़ बच्चों का लगभग पांचवां हिस्सा भारत में जन्म होता है। मातृ मृत्यु में लगभग 46 प्रतिशत और नवजात शिशुओं की 40 प्रतिशत मृत्यु, प्रसव के दौरान या प्रसव के बाद 24 घंटे के अंदर हो जाती है। नवजात शिशुओं की मृत्यु के प्रमुख कारणों में समय से पहले प्रसव (35 फीसदी), नवजात शिशु को संक्रमण (33 फीसदी), प्रसव के दौरान दम घुटना (20 फीसदी) और जन्मजात विकृतियां (9 फीसदी) हैं। इसके बावजूद प्रसव के दौरान और प्रसव के बाद होने वाली मृत्यु को कुशल प्रसव सहायक और आपातकालीन प्रसूति देखभाल की सुविधाओं से काफी हद तक रोका जा सकता है। शिशु के जन्म लेने के बाद तुरन्त और केवल स्तनपान कराने तथा खसरा एवं टीके से रोकी जा सकने वाली अन्य बीमारियों के टीके लगाने से जीवित रहने की दर तेजी से बढ़ती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago