Home

त्योहारों पर डीजे बैन, अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

छपरा: ईद,रामनवमी, चैती छठ और चैती नवरात्र को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सभी सार्वजनिक आयोजनों में डीजे के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया।सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया। किसी भी तरह की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर त्वरित कार्रवाई होगी।

जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। जुलूस के मार्ग का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर सीसीए के तहत भी कार्रवाई होगी। सभी लाइसेंसधारी के हथियार और कारतूस का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला स्तरीय अधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी शामिल हुए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago