भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग विद्यालयों में एमडीएम के चावल निर्धारित मात्रा से कम चावल वितरण कराने के मामले डीएम ने बीइओ रीता कुमारी से दो दिनों के अंदर स्पष्टिकरण मंगा है।डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के पत्रांक संख्या 630/सी 16/09/2020 के आलोक में अपर अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज,अंचल पदाधिकारी व आपूर्ति पदाधिकारी भगवानपुर हाट के द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड भगवानपुर हाट के अलग अलग विद्यालयों में राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बड़कागांव,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलहा अलिमर्दनपुर,राजकीय मध्यविद्यालय रामपुर दिघरी,एनपीएस सुल्तानपुर पश्चिम टोला,नया प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर पश्चिम टोला,राजकीय प्राथमिक विद्यालय नदुआ में छात्रों के बीच एमडीएम के चावल का वितरण की जांच की गई थी।जिसमे चावल निर्धारित मात्रा की जगह से कम मात्रा में छात्रों को उपलब्ध कराए जाने संबंधित आरोप लगाते हुए।बीइओ के खिलाफ कठोर अनुसाशनिक कार्रवाई करने की अनुसंशा की गई है।डीएम ने जांच प्रतिवेदन की प्रति पत्र को संलग्न करते हुए जांच की बिंदुओं के आलोक में पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर डीईओ के माध्यम से डीएम को स्पस्टीकरण मंगा है।यदि निर्धारित समय के अंदर स्पस्टीकरण बीइओ रीता कुमारी भगवानपुर हाट के द्वारा नहीं दिया जाता है तो यह समझा जाएगा कि आपको कुछ नहीं कहना है।आपके खिलाफ अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment