बेतिया:जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एनआईसी, राजस्व शाखा, जिला जन संपर्क कार्यालय, एलएईओ, जिला योजना कार्यालय, सांख्यिकी कार्यालय, लोक शिकायत निवारण कार्यालय, कोषागार, अल्पसंख्यक कार्यालय और विकास भवन के दफ्तरों की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई, फाइलों और अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रोकड़ बही, आगत-निर्गत पंजी, कर्मपुस्त और अन्य पंजियों का विधिवत संधारण हो। सभी अधिकारी और कर्मचारी तय ड्रेस कोड में रहें। पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा।
डीएम ने कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर पूरे हों। लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो। कार्यालय संचालन में कोई ढिलाई न हो। परिसर में पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रहे। सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान भवन प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि कार्यालयों में पर्याप्त संख्या में रैक बनवाएं। समाहरणालय परिसर में प्रस्तावित भवनों के निर्माण और प्राक्कलन की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि विभाग से समन्वय कर निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए।
निरीक्षण के समय उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, डीआरडीए निदेशक अरुण प्रकाश, स्थापना उप समाहर्ता मो. अहमद अली, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी राकेश कुमार और कार्यपालक अभियंता कमलेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment