Home

छौड़ादानों में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

छौड़ादानों:जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने 17 अप्रैल 2025 को प्रखंड और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति जांची गई। प्रखंड कार्यालय में पीएम आवास योजना, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा और अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

अंचल कार्यालय में जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर का अवलोकन किया। वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली। आरटीपीएस से प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय रक्सौल की अनुमंडल पदाधिकारी भी मौजूद थीं।

जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना के आवेदनों की स्वीकृति कैंप मोड में करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।

पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय में सोलर स्ट्रीट लाइट, पंचायत में आरटीपीएस काउंटर और अनुरक्षण भुगतान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों और परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का निर्देश दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago