Home

गोरौल व पटेढ़ी बेलसर अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

हाजीपुर(वैशाली)जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा गोरौल एवं पटेढ़ी बेलसर के अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति देखी गई।सभी पंजीयों को भी जिलाधिकारी ने देखा और इनके संधारण के संबंध में जरूरी निर्देश दिया गया।इन कार्यालयों में लगाए गए बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से सभी कर्मियों को अपनी उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी पटेढ़ी बेलसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है।यहां पर महिला चिकित्सक डॉक्टर ब्यूटी अनुपस्थित पाई गई। जबकि रोस्टर के अनुसार उनकी ड्यूटी 2:00 अपराहन से 8:00 बजे तक निर्धारित थी।बताया गया कि डॉक्टर ब्यूटी एपीएचसी साइन में पदस्थापित हैं और आज वहीं पर कार्य कर रही हैं।जिलाधिकारी के द्वारा गोरौल प्रखंड के हरशेर पंचायत का भ्रमण किया गया जहां माननीय मुख्यमंत्री विगत 7 जनवरी को समाधान यात्रा पर आए थे।यहां के लोगों से मिलकर उनके द्वारा समाधान यात्रा के अवसर पर दिए गए आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई।यहां पर बताया गया कि 13 लोगों को उनसे प्राप्त आवेदन के आधार पर आवास योजना का लाभ दिया गया है।इसके अतिरिक्त 84 लोगों का राशन कार्ड बनवाया गया है। यहां के एक श्रमिक अर्जुन पासवान का कार्य करने के दौरान हाथ की हड्डी टूट गई थी जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्हें पटना के पीएमसीएच भेजा गया। इनका राशन कार्ड खो गया था परंतु कार्ड का नंबर था उस नंबर के आधार पर नया राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया।यही पर देवंती देवी ने बताया कि नल जल योजना के तहत टंकी का मीनार बनाने के लिए वे अपना जमीन दे रही हैं जिसकी एवज में उन्हें अनुरक्षक का कार्य दिया जाए जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा आज ही प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया गया।आज के निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री अरुण कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago