सिवान:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ई-केवाईसी, एनपीसीआई और भौतिक सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि योजना के तहत प्राप्त नए आवेदनों का निष्पादन अंचल अधिकारियों से समन्वय कर समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि कार्यों में गति लाएं और तय समय सीमा में लक्ष्य की पूर्ति करें।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, सहायक निदेशक (शस्य) आलेख कुमार शर्मा, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सहायक निदेशक (उद्यान), जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान सहकारिता, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य और लघु सिंचाई विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग आवश्यक कार्रवाई करें।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment