Home

मतदाता सूची अभियान में उत्कृष्ट बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित

मधुबनी:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले मधुबनी जिले के पांच बीएलओ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सम्मानित किया। यह सम्मान समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में दिया गया।

जिन बीएलओ को सम्मान मिला, उनमें मुरतज्जा, विधानसभा क्षेत्र 36 मधुबनी के बूथ संख्या 68, कमलेश कुमार, विधानसभा क्षेत्र 36 मधुबनी के बूथ संख्या 01, रीता देवी, विधानसभा क्षेत्र 35 बिस्फी के बूथ संख्या 264, सुभाष चंद्र मंडल, विधानसभा क्षेत्र 37 राजनगर के बूथ संख्या 288 और कौशल कुमार, विधानसभा क्षेत्र 38 झंझारपुर के बूथ संख्या 118 शामिल हैं।

इन बीएलओ ने गणना फॉर्म के वितरण, संग्रहण और बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म बांट रहे हैं, भरवा रहे हैं, जमा कर रहे हैं और ऐप पर अपलोड भी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हर बीएलओ के साथ एक कर्मी को टैग किया गया है ताकि उन्हें सहयोग मिल सके। जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर अपना गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को दें। मतदाता स्वयं भी वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं, सत्यापन कर अपलोड कर सकते हैं।

जिनका नाम 01 जनवरी 2003 की मतदाता सूची में है, उन्हें कोई अन्य दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। उन्हें केवल गणना फॉर्म भरना है, पासपोर्ट साइज फोटो लगानी है और 2003 की मतदाता सूची का वह पेज संलग्न करना है, जिसमें उनका नाम दर्ज हो। यह फॉर्म संबंधित बीएलओ को देना होगा। बीएलओ इसे अपने ऐप के माध्यम से अपलोड कर देंगे।

जिलाधिकारी ने कहा—मेरा वोट, मेरा अधिकार—इस भावना के साथ हर मतदाता को जागरूक होना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago