बक्सर(बिहार)इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिले के टॉपर्स को 27 मार्च को समाहरणालय कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सभी को बधाई दी। कहा, बेटियों ने जिले का नाम रौशन किया। सभी विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण और समाज के उत्थान के लिए कार्य करें।कला संकाय में साकिब साह ने 473 अंक लाकर राज्य में टॉप किया। वह उच्च माध्य विद्यालय कोरानसराय के छात्र हैं। तृप्ति कुमारी ने 464 अंक के साथ दूसरा स्थान पाया।
सपना कुमारी को 452 अंक मिले, वह तीसरे स्थान पर रहीं।विज्ञान संकाय में अनुज प्रसाद गोड ने 475 अंक के साथ पहला स्थान पाया। वह उच्च विद्यालय नैनिजोर के छात्र हैं। स्नेहा कुमारी ने 465 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। बबीता कुमारी को 459 अंक मिले, वह तीसरे स्थान पर रहीं।
दोनों नावानगर के विद्यालय की छात्राएं हैं।वाणिज्य संकाय में रागिनी वर्मा ने 446 अंक के साथ पहला स्थान पाया। वह एमपी उच्च विद्यालय बक्सर की छात्रा हैं। स्नेहा कुमारी ने 443 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह कामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय डुमरांव की छात्रा हैं। श्वेता कुमारी को 441 अंक मिले, वह तीसरे स्थान पर रहीं।सम्मान समारोह में सभी विद्यार्थियों ने अपने लक्ष्य बताए। जिलाधिकारी ने उन्हें मार्गदर्शन दिया। कहा, कठिन परिश्रम और जीवन के मूल्यों को अपनाएं। दूरस्थ क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की सफलता पर उन्होंने खुशी जताई। कहा, सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment