वैशाली(बिहार)छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। खेल से शरीर स्वस्थ और मन भी प्रसन्न रहता है। आज के माहौल में बच्चों पर पढ़ाई का बोझ ज्यादा है। इसलिए अभिभावक को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे जरूर खेलें।
उक्त बातें डीएम यशपाल मीणा ने स्थानीय बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में वैशाली जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जिला -सह- अंतर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन करने के बाद कहीं।
डीएम ने बच्चों को बताया कि सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। अलग खेल निदेशालय बना है। अनेक सुविधाएं भी दी जा रही हैं। पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। अच्छे खिलाड़ियों को नौकरियां भी मिल रही हैं।
उन्होंने युवा खिलाड़ियों से कहा कि वे पढ़ाई और खेलकूद के साथ अपने माता-पिता का भी जरूर ख्याल रखें। कामयाबी मिलने पर भी जीवन में कभी ईगो नहीं आने दें।इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक और खिलाड़ी मौजूद रहे।इसके पहले डीएम ने दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्री जयप्रकाश ने डीएम को युवा खिलाड़ियों से परिचय करवाया।अपने डीएम से मिल बच्चे बहुत खुश नजर आए।प्रदर्शनी मैच में डीएम ने स्वयं भाग लिया। उन्होंने एक से एक शानदार शॉट खेले।इस तीन दिवसीय आयोजन का समापन 5 मार्च, 2025 को होगा।उदघोषक और निर्णायक की भूमिका श्री कुंदन सिंह ने निभाई।इस अवसर पर जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, पत्रकार श्री विनय मणि तिवारी, श्री विकास कुमार के साथ प्रो. रविशंकर सिंह, श्री दीपक जायसवाल, श्री निकेत कुमार डब्लू सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment