मधुबनी:जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने संभावित बाढ़ से पहले की तैयारियों की खुद निगरानी शुरू कर दी है। बुधवार को उन्होंने बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और वरीय अधिकारियों के साथ कई तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भूतही बलान का बायां तटबंध, फुलपरास प्रखंड के रामनगर गांव स्थित पश्चिमी कोसी तटबंध, इसनिपट्टी और मटरस तटबंध शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने मटरस स्थित सड़क को तुरंत मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने घोघरडीहा और खुटौना के संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया। वहां अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अभियंताओं और अनुमंडल पदाधिकारी से तटबंधों की भौगोलिक स्थिति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी चिन्हित सड़कों को जल्द से जल्द मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने तटबंधों का नियमित निरीक्षण करने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, एसडीओ फुलपरास, एडीएमओ रजनीश कुमार, बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, संबंधित प्रखंडों के बीडीओ और सीओ मौजूद थे।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि लोग सजग और सतर्क रहें। किसी भी सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06276-222576 पर संपर्क करें।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment