सिवान:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी सिवान मुकुल कुमार गुप्ता ने शनिवार को भंटा पोखर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 17 मई 2025 को किया गया। इस दौरान विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए शुरू हुए एफएलसी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि एफएलसी के दौरान हर दिन राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति जरूरी है। इससे आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जा सकें।
जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों और डिस्प्ले की भी जांच की। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि बिना लॉगबुक में प्रविष्टि के कोई भी व्यक्ति वेयरहाउस में प्रवेश न करे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment