Home

मॉडल हाट, लाइब्रेरी और आंगनबाड़ी का डीएम ने किया निरीक्षण

बक्सर:जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने बुधवार को नावानगर प्रखंड के आथर पंचायत में मॉडल ग्रामीण हाट, मॉडल लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने आधुनिक लाइब्रेरी के संचालन पर संतोष जताया। रख-रखाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए। मनरेगा के तहत करीब 34 लाख की लागत से बने ग्रामीण हाट का भी जायजा लिया। इस हाट में शौचालय, नडेप, बिजली, लाइट और उद्यान जैसी सुविधाएं हैं। कुल 7 शेड में 84 दुकानें बनाई गई हैं। 4 दुकानें जीविका दीदियों को दी गई हैं। इनमें किराना, सिलाई और ब्यूटी पार्लर की दुकानें चल रही हैं।

डीएम ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कर पंचायत को सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस हाट से ग्रामीणों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। ग्राहक बेहतर माहौल में खरीदारी कर सकेंगे। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दीवारों पर ग्रामीण संस्कृति से जुड़े चित्र बनाए गए हैं। यह हाट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

इसके बाद डीएम ने परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को इसे मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। जल मीनार के कनीय अभियंता को हर वार्ड के घरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया गया। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के निर्देश दिए गए। सभी विभागों के कर्मियों को रोस्टर के अनुसार समय पर उपस्थित होकर कार्य निष्पादन करने को कहा गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

6 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago