बक्सर:जिला पदाधिकारी डॉ. विद्या नन्द सिंह ने गुरुवार को केशोपुर में कटाव निरोध कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर पहले से किए गए कार्य के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई। डीएम ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया कि जल संसाधन विभाग से समन्वय कर विशेषज्ञों की टीम से जांच कराएं। कटाव का समाधान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें, ताकि कोई हादसा न हो।
डीएम ने निर्देश दिया कि केशोपुर सहित सभी संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई हो। अंचलाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा कराए जा रहे कटाव निरोध कार्यों की निगरानी करें। अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी, अंचलाधिकारी सिमरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment