गोपालगंज:जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने मंगलवार को निर्माणाधीन खेल भवन-सह-व्यायामशाला और बीएम हाई स्कूल परिसर में बन रहे अन्य पिछड़ा वर्ग की सौ बेड क्षमता वाले बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया गया।
डीएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं। तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करें। उन्होंने दोनों भवनों के नक्शे की भी समीक्षा की और पूरी जानकारी ली।
दोनों भवनों का निर्माण बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, सारण द्वारा किया जा रहा है। निगम के डीजीएम ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि खेल भवन में लिफ्ट और आधुनिक सुविधाएं होंगी। व्यायामशाला में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे।
डीएम ने निर्देश दिया कि खेल भवन की बाउंड्री वॉल का निर्माण पहले पूरा कराया जाए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment