गोपालगंज:थावे महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर 3 अप्रैल को जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने समीक्षा बैठक की। महोत्सव 7 और 8 अप्रैल को होगा। डीएम ने सभी समितियों के नोडल अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। जरूरी निर्देश दिए।
महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर, कल्पना पटवारी, विदेशिया नाटक के संजय उपाध्याय, प्रसिद्ध नृत्यांगना नीलम चौधरी, सुदीपा घोष सहित कई राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय और स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।
डीएम ने साफ-सफाई, ट्रैफिक प्लान, विधि-व्यवस्था और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कोई परेशानी न हो।
यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
नगर परिषद को महोत्सव स्थल की नियमित सफाई और कचरा निस्तारण की व्यवस्था करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment