Home

डीएम ने जनता दरबार में किये कई समस्याओं का समाधान

जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित

दरभंगा(बिहार)दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने अपने कक्ष में जनता के दरबार में आयें परिवादियों की समस्याओं को बड़े धैर्य से सुना और आधे से अधिक समस्याओं का त्वरित समाधान किया और शेष फरियादियों को समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को देकर यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। डीएम ने जनता दरबार में मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग,आपूर्ति विभाग,पंचायती राज विभाग,नगर निगम, ऊर्जा विभाग,घरेलू हिंसा,भूमि विवाद आदि से संबंधित आवेदन आये। एक गरीब वृद्धा महिला को जिलाधिकारी ने अपने कर कमलों से कम्बल और साड़ी प्रदान किया।डीएम ने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान है, इसलिए सभी विभागीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें।डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस अवसर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार,अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद जिला भू अर्जन पदाधिकारी ,सलीम अख्तर अपर समाहर्ता आपदा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी तथा नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago