Home

मुहर्रम पर शांति बनाए रखने को डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

सिवान:मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शनिवार को डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश और एसपी मनोज तिवारी ने जिले के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने पर्व को लेकर सभी जरूरी और एहतियाती तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम और एसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

डीएम ने सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया है। सभी अधिकारी अपने स्थल से संयुक्त फोटो जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर पर भेजेंगे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और कानून तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

सादे लिबास में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। सभी अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। वरीय अधिकारियों को पल-पल की जानकारी डीएम को देने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष को आपसी समन्वय बनाकर संवेदनशील इलाकों का लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है।

डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की है। जिले की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 5 जुलाई से 24 घंटे काम कर रहा है। यह पर्व समाप्ति तक तीन शिफ्टों में संचालित रहेगा। किसी भी सूचना या सहायता के लिए 06154-242000 और 06154-242001 पर संपर्क किया जा सकता है।

नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता नवलीन कुमार हैं। यहां दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन और अग्निशमन दल की तैनाती की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को अग्निशमन दस्ते को हर समय तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम 24 घंटे सक्रिय है। झूठी और भ्रामक पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago