पताही(मोतिहारी)होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पताही में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से मिलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गई। डीएम ने कहा कि जिन्हें रंग-गुलाल से परहेज है, उनके साथ जबरदस्ती न की जाए। यह पर्व समरसता का प्रतीक है, जिसमें सभी को मिलकर खुशियां बांटनी चाहिए।
फ्लैग मार्च से पहले डीएम और एसपी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के साथ बैठक की। सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। निर्देश दिया कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जाए। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। संदिग्ध लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। हुड़दंग की किसी भी घटना पर सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि पुलिस अलर्ट मोड में रहे और पूरी सतर्कता बरते।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment