Home

वन स्टॉप सेंटर का डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

दरभंगा(बिहार)जिला पदाधिकारी राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केस पंजी, निरीक्षण पंजी और केस डिस्पोजल सहित सभी पंजियों की बारीकी से जांच की गई।

केंद्र की प्रशासक और अन्य कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।डीएम ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सुविधाएं देना है। यहां काउंसिलिंग और जरूरत पड़ने पर रहने की सुविधा भी निःशुल्क दी जाती है।

पीड़ित महिलाओं को हर प्रकार की सहायता दी जाती है।डीएम ने आम लोगों से अपील की कि वे घरों में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाकर रखें, ताकि घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना जैसी घटनाओं में कमी आ सके।एसएसपी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल 472 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 353 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

शेष 119 लंबित मामलों पर कार्रवाई जारी है। केंद्र प्रशासक को निर्देश दिया गया है कि इनका निष्पादन जल्द पूरा किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस चाँदनी सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक जयवंती सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ गोविन्द कुमार, केस वर्कर अनुपम मिश्रा, अधिवक्ता बेबी सरोज, लेखा सहायक अनमोल ज्योति, मनो-सामाजिक और हब के कर्मी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago