Home

धान अधिप्राप्ति में लापरवाही पर डीएम सख्त, एफआईआर की चेतावनी

गोपालगंज:खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत धान अधिप्राप्ति की समीक्षा को लेकर 14 जुलाई 2025 को समाहरणालय सभा कक्ष में टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने की।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कई पैक्सों ने अब तक धान की आपूर्ति नहीं की है। कुछ मिलरों ने बताया कि उन्हें धान के लॉट नहीं मिले, इसलिए वे चावल की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों से पैक्सवार अधिप्राप्ति की स्थिति पूछी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन पैक्सों ने अब तक धान की आपूर्ति नहीं की है, उनका स्टॉक वेरिफिकेशन कराया जाए। यदि स्टॉक नहीं मिला तो संबंधित पैक्स पर एफआईआर दर्ज की जाए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पर भी एफआईआर होगी।

बैठक में विजयीपुर के भानु प्रताप सिंह, पंचदेवरी के विमलेश कुमार सिंह, गोपालगंज के नीरज कुमार, फुलवरिया के उदय कुमार और भोरे के भुवन जंगम अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।

जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी पैक्सों में धान की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन शीघ्र कराया जाए। यदि लॉट के अनुसार धान नहीं मिला तो दोषियों पर एफआईआर, जेल भेजने और कुर्की-नीलामी जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कैसर जमाल, प्रभारी जिला प्रबंधक लल्लू कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी और संबंधित मिलर मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago