गोपालगंज:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2025 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण गोपालगंज प्रखंड के कोन्हवा पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 6 में किया गया। उन्होंने बीएलओ और संबंधित कर्मियों के कार्य की प्रगति की जांच की।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ स्थानों पर तकनीकी दक्षता की कमी के कारण कार्य की रफ्तार धीमी है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे स्थानों पर तकनीकी रूप से दक्ष कर्मियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की जाए। इससे कार्य में तेजी लाई जा सके।
निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक और प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि 4 जुलाई को हर हाल में शत-प्रतिशत पुनरीक्षण फॉर्म का वितरण पूरा किया जाए। साथ ही हर बीएलओ को कम से कम 20 फॉर्म का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से करना होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतंत्र की नींव है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment