Homeदेशबिहारविविध

ईवीएम-वीवीपैट जांच की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा

सिवान:ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की तैयारी का निरीक्षण मंगलवार को जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया। यह जांच 2 मई 2025 से शुरू होगी। हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक जांच चलेगी।

निरीक्षण भैंसाखाल स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस में किया गया। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू हो रही है।

जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। इसकी लाइव वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।

जांच के दौरान जिले के सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।