Home

सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, कई निर्देश दिए

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने 2 अप्रैल 2025 को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।ओपीडी वार्ड में भीड़ को देखते हुए डीएम ने उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि ‘May I Help You’ काउंटर पर आम लोगों को पंजीकरण की जानकारी दी जाए।

सामान्य पंजीकरण और स्कैन एंड शेयर के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण के दौरान मरीजों ने बताया कि बच्चों के डॉक्टर डॉ. दीनानाथ सिंह नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं रहते। इस पर डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि डॉ. सिंह की बायोमेट्रिक उपस्थिति और स्पष्टीकरण के साथ रिपोर्ट दें।अस्पताल में डॉक्टरों का रोस्टर प्रदर्शित नहीं मिला।

इस पर सिविल सर्जन से जवाब मांगा गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि रोस्टर को स्पष्ट स्थानों पर लगाया जाए। ओपीडी में पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा गया।अभी अल्ट्रासाउंड की सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं को दी जा रही है। डीएम ने निर्देश दिया कि अन्य मरीजों को भी यह सेवा मिले, इसके लिए विभाग से समन्वय कर जल्द कार्रवाई की जाए।

इमरजेंसी सेवा, प्रसव सुविधा, मातृ-शिशु टीकाकरण, दवा की उपलब्धता और रख-रखाव, ऑपरेशन थिएटर, शौचालय, पेयजल और सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश भी सिविल सर्जन को दिए गए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago