भोपाल(एमपी)माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कार्यरत ज्ञानेश्वर ढोके को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की ओर से विश्वविद्यालय का विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
अजाक्स के प्रांताध्यक्ष एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री जे.एन.कंसोटिया ने श्री ढोके का नियुक्ति आदेश जारी किया । एमसीयू में सहायक प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत श्री ढोके विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के सह-संयोजक भी हैं । कम्प्यूटर में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त श्री ढोके विश्वविद्यालय में 1999 से कार्यरत हैं। श्री ढोके को विश्वविद्यालय में 23 सालों का लंबा अनुभव हैं एवं वे कर्मचारियों के हितों के संघर्ष के लिए भी जाने जाते हैं । श्री ढोके की नियुक्ति पर विश्वविद्यालय के एससी-एसटी सेल के संयोजक श्री प्रदीप डहेरिया समेत समस्त शिक्षकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment