Home

डेंगू से डरें नहीं, सही जानकारी से बचाव करें

सिवान:राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर गुरुवार को जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। सदर अस्पताल परिसर में प्रभारी सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि डेंगू से डरने की नहीं, समझदारी से निपटने की जरूरत है। हर बुखार डेंगू नहीं होता। तेज बुखार में एस्प्रीन या ब्रूफेन की गोली भूलकर भी न लें। सबसे सुरक्षित दवा पेरासिटामोल है।

उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर जनित गंभीर बीमारी है। इसे लेकर लोगों में डर है, लेकिन सही जानकारी से इससे बचा जा सकता है। इस साल की थीम “देखें, साफ करें, ढकें: डेंगू हराने के उपाय करें” के तहत शहर से गांव तक अभियान चलाया गया। बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।

वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि डेंगू के तीन प्रकार होते हैं। पहला सामान्य डेंगू, जो थोड़ी परहेज से ठीक हो जाता है। दूसरा डेंगू हैमरेजिक बुखार और तीसरा डेंगू शॉक सिंड्रोम। ये दोनों गंभीर होते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकते हैं। इन मामलों में मरीज के रक्तचाप और शरीर में खून के बहाव पर नजर रखना जरूरी होता है।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार केवल एक प्रतिशत डेंगू के मामले जानलेवा होते हैं। लेकिन इलाज में देरी या लापरवाही से यह खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। जिले में 2023-24 में 410 डेंगू के मामले सामने आए थे। 2024-25 में यह संख्या घटकर 194 रह गई। अप्रैल 2025 से अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन बरसात का मौसम आने वाला है, इसलिए अभी से सतर्क रहना जरूरी है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल के साथ जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। हसनपुरा प्रखंड के गायघाट स्थित एचडब्ल्यूसी पर रोगी हितधारक मंच के सहयोग से और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत हरिजन की अध्यक्षता में अभियान चला। वहीं शहरी क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के सहयोग से शिक्षक और छात्रों को बीमारी से बचाव और इलाज की जानकारी दी गई।

इस मौके पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार सिंह, डीवीबीडीसी नीरज कुमार सिंह, वीडीसीओ कुंदन कुमार और विकास कुमार, सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी और सदर अस्पताल के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago