Categories: Home

नहीं करें लापरवाही, मास्क का उपयोग जरूर करें: सिविल सर्जन

कोविड टीकाकरण को लेकर नहीं पालें कोई भ्रम, यह पूर्णतया सुरक्षित
सुदूर क्षेत्र के लोग टीका एक्सप्रेस की सेवा लेने में आगे आएं

मधेपुरा(बिहार)फिलहाल बचाव ही कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने का इसका सबसे बेहतर उपचार है। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी जरूर आई है मगर अभी भी पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही संक्रमण बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। इस वायरस से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। अपना टीकाकरण अवश्य कराएं एवम मास्क पहनना जारी रखें। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने समेत सरकार द्वारा जारी सभी उपायों व निर्देशों का पालन करते रहें एवम जागरूक रहें। उक्त बातें जिले के सिविल सर्जन डॉ अमरेन्द्र नारायण शाही ने जिले वासियों से अपील करते हुए कही है।

कोविड टीकाकरण को लेकर भ्रांतियों में ना रहें, अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं: सीएस
सिविल सर्जन डॉ अमरेन्द्र नारायण शाही कहते हैं कि कोविड टीकाकरण को लेकर आमलोगों के बीच कई तरह की भ्रांतियों के फैलने की सूचना मिलती रहती है। कोविड टीकाकरण पूर्णतः सुरक्षित है एवं कोरोना वायरस की महामारी से बचने का सुरक्षा कवच है। इसलिए टीकाकरण को लेकर लोगों भ्रांतियों में ना रहकर और जागरूक होने की आवश्यकता है।

टीका एक्सप्रेस की सेवा लेने में आगे आएं लोग: डीआईओ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार गुप्ता ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 45 वर्ष के ऊपर के लोगों के टीकाकरण के लिए टीकाकरण आपने द्वार के तहत टीका एक्सप्रेस दैनिक रूप से क्षेत्र में भेजी जा रही है। लोगों को इसका अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए एवं अपना टीकाकरण करवाना चाहिए। टीकाकरण एक्सप्रेस में प्रशिक्षित दल एवं चिकित्सक को तैनात किया गया है। इसमें आरबीएसके के सदस्य एवम सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है।

मधेपुरा जिले के सभी 170 ग्राम पंचायतों में बांटे जा चुके हैं 18,29,850 मास्क:
मधेपुरा जिले के ग्रामीण इलाकों में जहाँ एक तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्रों एवं टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण कराया जा रहा है वही दूसरी ओर ग्राम पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव के माध्यम से पंचायत के सभी परिवार को 6 मास्क प्रति परिवार वितरण की कवायद भी तेज है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए पंचायतों में जागरूकता फैलाने के साथ साथ मास्क का वितरण भी तेजी से किया जा रहा है। गुरुवार तक जिले के सभी 13 प्रखंडों के 170 ग्राम पंचायतों के 3, 04, 975 परिवारों को 18, 29, 850 मास्क का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। पंचायतों द्वारा निःशुल्क मास्क का वितरण सरकारी निर्देशों के आलोक में पंचायत में उपलब्ध करायी गयी राशि से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पंचायतों में जीविका संगठन के तहत बनाये गए समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश से पंचायतों को जीविका या खादी ग्राम संगठन से मास्क क्रय करने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago