Home

मानवता की रक्षा में दुनिया की ढ़ाल है डॉक्टर्स -श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली

रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने बुधवार को डॉक्टर्स डे पर अलवर जिले के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर में पहुॅचकर चिकित्सकों कों सम्मानस्वरूप उन्हें 250 पीपीई किट भेंट कियें।

इस अवसर पर उन्होनें कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में मानव जाति संकट में आ गई है। इस स्थिति में प्रथम पंक्ति के योद्वा के रूप में जिस प्रकार चिकित्सकों ने पूरी दुनिया में अपनी अथक सेवाऎं प्रदान की है वो बहुत अनुप्रेरणीय है। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार चिकित्सक कोरोना वायरस पीड़ित रोगियों का उपचार अपना जीवन जोखिम में डालकर कर रहे है वो मानवता की सेवा की सबसे बड़ी मिशाल है। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों की सलाह के अनुरूप इस महामारी की रोकथाम के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्वता के साथ निरंतर चिकित्सकीय सुविधाओं में इजाफा कर रही है। उन्होनें कहा कि चिकित्सकों की मांग के अनुरूप सभी व्यवस्थाऎं अस्पतालों में कराई जा रही है।

इस अवसर पर सीएमएचओं ड़ा ओमप्रकाश मीना, पीएमओं ड़ा सुनील चौहान, सहित चिकित्सकगण एवं स्टाफ उपस्थित था।

श्रम राज्य मंत्री ने 183 कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित-
श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने बुधवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम तुलेड़ा,देसूला व घेघोली में जनसुनवाई की तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया।

इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 183 कोरोना वॉरियर्स का सम्मान प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया। उन्होंने कहा कि इस महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है और इसकी अभी तक कोई दवा इजाद नहीं की गई है अतः बचाव ही इस बीमारी का एक तरह से ईलाज है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी संक्रमक है और यह किसी जाति, धर्म एवं लिंग को नहीं देखती है। अतः अफवाहों से बचे और मेडिकल गाइड लाइन के अनुरूप सभी ग्रामवासी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें तथा मास्क लगाए तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनायें।

उन्होनें योग व व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को इस महामारी की रोकथाम के लिए जागरूक करे। उन्होनें कहा कि लॉकड़ाउन के दौरान आमजन के हित में राज्य सरकार ने जो कदम उठाऎं थे उनके परिणामस्वरूप कोरोना संक्रमण के फैलाव में काफी हद तक राज्य में लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि देश में राजस्थान पहला राज्य है जहां कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया है।

इस दौरान उपखंड़ अधिकारी श्री योगेश ड़ागुर सहित संबधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago