Home

ओपीडी सेवा समय पर दें डॉक्टर, डाटा पोर्टल पर अपलोड करें

मोतिहारी:जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित राजेंद्र भवन सभागार में हुई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, भव्या कार्यक्रम, ओपीडी सेवा की स्थिति और एचएमआईएस पोर्टल पर डाटा अपलोड की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि डॉक्टर समय पर ओपीडी सेवा दें। सभी मरीजों की शत-प्रतिशत वायटल जांच हो। मरीजों का ऑनलाइन कंसलटेशन सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल में आने वाले मरीजों का आयुष्मान आईडी बनाया जाए।

स्वास्थ्य केंद्रों में स्कैन एंड शेयर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने को कहा गया ताकि काउंटर पर भीड़ न हो। ओपीडी व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने पर जोर दिया गया। एएनएम या स्टाफ नर्स को मरीजों की वायटल और मुख्य शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

सिविल सर्जन डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव ने एईएस और जेई से बचाव को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखते ही बच्चों को सरकारी अस्पताल लाएं ताकि समय पर इलाज मिल सके। इसके लिए आशा और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।

बेहतर चिकित्सकीय कार्य के लिए सदर अस्पताल की डॉ. रश्मि श्री, डॉ. सुरुचि, श्री रवि भूषण सिंह और श्री ब्रजेश ओझा को राज्य सरकार ने सम्मानित किया है।

जिले के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन ने बताया कि मई 2024 में भव्या कार्यक्रम के तहत 1,21,161 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें से 4,757 मरीजों को ऑनलाइन कंसलटेशन मिला। 28,790 मरीजों की वायटल जांच और 48,200 मरीजों की मुख्य समस्याओं का निदान किया गया।

पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि ने परिवार नियोजन कार्यक्रम से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला बंध्याकरण में जिले की उपलब्धि 58%, पीपीआईयूसीडी में 20% और इंजेक्शन अंतरा में 101% रही। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के शल्य कक्ष को सुदृढ़ करने का अनुरोध किया।

बैठक में सिविल सर्जन, एसीएमओ, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम, अनुश्रवण पदाधिकारी, डीसीएम, डीपीसी, सभी प्रखंडों के एमओआईसी, पीएसआई इंडिया, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, पिरामल स्वास्थ्य, सी3, सिफार, भव्या के जिला प्रतिनिधि और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago